उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, निर्माण कार्य और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। साथ ही अटल व नालंदा परिसरों के निर्माण में तेजी लाने और पीएम आवास योजना व अमृत मिशन 2.0 में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

